Festiwal

gyarvi sharif kab hai: 2025 में ग्यारवी शरीफ कब है ?

gyarvi sharif kab hai: 2025 में ग्यारवी शरीफ कब है ?

gyarvi sharif kab hai: हर साल 11 रबी उल आखिर को हजरत गौस पाक का उर्स मनाया जाता है लिहाजा आज हम जानेंगे की साल 2025 में 11 वी शरीफ यानी गौस पास का उर्स कब होगा पूरी जानकारी। 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्यारहवीं शरीफ कब है 2025

gyarvi sharif kab hai 2025 : इस साल 2025 में 11वीं शरीफ यानी गौस पाक का उर्स इंशाअल्लाह 4 अक्टूबर बरोज़ सानिचर को मनाया जाएगा। 

क्योंकि साल 2025 में 23 सितम्बर को रबी उल आखिर का चांद नज़र आएगा। और इस हिसाब से इंशाअल्लाह 4 अक्टूबर को रबीउल आखिर की 11 तारीख होगी जिसे हम अदब से ग्यारवी शरीफ कहते हैं। इसी दिन गौस पाक का उर्स मनाया जायेगा । और दुनिया भर के मुसलमान इसी दिन गौस पाक के नाम से ग्यारवीह शरीफ की फातिहा और नियाज़ कराते हैं।

ग्यारहवीं शरीफ क्यों मनाया जाता है ?

11वीं शरीफ पीरों के पीर रोशन जमीर हजरत गौस पाक के याद में मनाया जाता है।

दुनिया भर के मुसलमान इस दिन गौस पाक का उर्स करते हैं और उनकी याद में नियाज़ वगैरा करते हैं। 

लेकिन मुसलमान में एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो 11वीं शरीफ नहीं मनाते हैं उनके मुताबिक ऐसा करना गलत हैं।

इंडियन में भी ऐसे बहुत से मुस्लिम है जो 11वीं शरीफ नहीं मनाते हैं इसको लेकर उलमाओं में काफी बहस भी होती है। 

अहले सुन्नत जिन्हें बरेलवी सुन्नी भी कहा जाता है यह लोग 11वीं शरीफ मनाते  हैं जबकि देवबंदी अहले हदीस जैसे कई फिरके  ग्यारवीं शरीफ को गलत समझते हैं।

उलमाओं के मुताबिक ग्यारहवीं शरीफ के दिन क्या करना चाहिए ?

नमाज नही छोड़ना चाहिए

वैसे तो हमें कभी भी फर्ज नमाज नहीं छोड़नी चाहिए लेकिन 11वीं शरीफ की दिन हमें फर्ज नमाज के साथ-साथ नफिल नमाज पर भी खास ध्यान  देना चाहिए।

बहुत से लोग क्या करते हैं कि न्याज फातिहा वगैरा के चक्कर में नमाज छोड़ देते हैं। याद रहें हमें हरगिज़ ऐसा नहीं करना चाहिए ।

हमें न्याज़ वगैरा भी करना चाहिए लेकिन नमाज किसी भी हाल में नहीं छोड़ना चाहिए। बल्कि इस दिन हमें ज्यादा से ज्यादा नफिल नमाज भी पढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। 

कुरान की तिलावत 

ग्यारहवीं शरीफ के दिन हम जिनकी 11वीं मना रहे होते हैं हमें उनके नक्शे कदम पर भी चलने की भरपूर कोशिश करनी चाहिए।

पीरों के पीर रोशन ज़मीर हजरत गौस पाक रहमतुल्ला अलैह 15 साल तक रोजाना रात भर में एक कुरान मुकम्मल कर दिया करते थे। 

लिहाजा हमें भी चाहिए कि हम भी 11वीं शरीफ के दिन ज्यादा से ज्यादा कुरान की तिलावत करने की कोशिश करें। 

अपने गरीब रिश्तेदार और पड़ोसी की मदद करें 

अपने गरीब रिश्तेदार पड़ोसी या किसी भी जरूरतमंद की मदद करना इस्लाम की तालिमात में से एक हैं। इस पर अमल करके भी हुजूर गौस पाक की 11वीं का फैजान हासिल किया जा सकता है। 

न्याज़ का इंतजाम करें 

अल्लाह के नेक बंदे के फातिहा के खाने को ताजीमान नज़र और नियाज़ कहते हैं।

ग्यारहवीं शरीफ के दिन हमें चाहिए की हम अपनी हैसियत के मुताबिक खाने बनवाए। और इस पर गौस पाक के नाम से फातिहा दिलाएं। और जितना हो सकें उतना अपने रिश्तेदारों पड़ोसियों एवं गरीबों को खिलाएं।

तो दोस्तों उम्मीद है आप समझ गए होंगे कि हमें ग्यारहवीं शरीफ के दिन क्या करना चाहिए और साल 2025 में 11वीं शरीफ कब है अगर आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं इंशाल्लाह सवाल का जवाब लाज़मी मिलेगा शुक्रिया।

author-avatar

About Md Ajmal

Md Ajmal isliba.com ke founder and ceo hain. inhe ilm deen hasil karna aur use dusro ke sath share karne me bahot dilchaspi hain. Aur bunyadi ilm deen hasil karna har Musalman par farz bhi hai. lihaza ye is kaam ko bahot dilchaspi aur jimmedari ke sath kar rahe hain.

2 thoughts on “gyarvi sharif kab hai: 2025 में ग्यारवी शरीफ कब है ?

  1. Md rahman says:

    Aj bad namaze magrib fatiha
    dila sakte hai

  2. Khan hajra says:

    11 vi Sharif ki niyaz kab tak kar sakte hai last date kya hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *