Eid milad un nabi 2025: दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं की 12 रबीउल अव्वल को हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो ताला अली वसल्लम के जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर के मुसलमान जसने ईद मिलादुन नबी मनाते हैं। आइये जानते हैं साल 2025 में जश्ने ईद मिलादुन नबी कब मनाया जयेगा।
2025 में ईद मिलादुन नबी कब है
Eid milad un nabi 2025 : साल 2025 में 5 या 6 सितंबर को 12 रबीउल अव्वल यानि जश्ने ईद मिलादुन नबी मनाया जाएगा । साल 2025 अगर 24 अगस्त को ईद मिलादुन नबी का चाँद नज़र आएगा। तो 5 सितम्बर को जश्ने ईद मिलादुन नबी मनाया जायेगा। और अगर 25 अगस्त को ईद मिलादुन नबी का चाँद नज़र आएगा तो 6 सितम्बर को जश्ने ईद मिलादुन नबी मनाया जायेगा।
लिहाज़ा हम कह सकते हैं की साल 2025 में जश्ने ईद मिलादुन नबी 5 या 6 सितम्बर को मनाया जायेगा।
जश्ने ईद मिलादुन नबी इस्लामिक महीने के रबी उल अव्वल महीने की 12 तारीख को मनाया जाता हैं। क्योंकि माना जाता हैं की इसी दिन हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा स. अ. का जन्म हुआ था। हालाँकि इस हवाले से उलमाओं में मतभेद हैं कुछ उलमा इस तारीख को सही मानते हैं वही कुछ उलमा इसे सही नहीं मानते हैं । बैरहाल दुनिया भर के मुसलमान इसी दिन हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा स. अ. की पैदाइश के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन नबी मनाते हैं।
इस दिन दुनिया पर दुनिया भर के सुन्नी मुसलमान जश्ने ईद मिलादुन नबी मनाते हैं। अपने मुल्क हिंदुस्तान में भी गली-गली शहर शहर से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकलता हैं ।
रबी उल अव्वल का चांद निकलते ही मुसलमान अपना घर सजाना चालू कर देते हैं।
मिलादुन नबी को क्या होता है ?
ईद मिलादुन नबी हर साल रबिउलाव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है इस दिन हमारे प्यारे आका हज़रात मुहम्मद स.अ. की पैदाइस हुई थी इसलिए इस दिन ज्यादा तर सुन्नी मुसलमान जो आलाहजरत को मानते है उनके तरीके पर अम्ल करते हैं वो लोग जशने ईद मिलादुन नबी मनाते हैं बाकि बहोत से सुन्नी मुसलमान ऐसे भी हैं जो जशने ईद मिलादुन नबी नहीं मानते हैं.
और फातिहा दिलाते हैं अच्छे अच्छे पकवान बनाते है और उसे खाते भी और गरीबों में रिश्तों दारों में तकसीम करते हैं अपने घरों को सजाते हैं मिलाद की महफ़िल सजाते हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की बहोत से सुन्नी मुसलामन हैं जैसे देवबंदी, अहलेहदीश ये सब ईद मिलादुन नबी नहीं मानते और इसको मानाने को गलत मानते हैं जबकि जो बरेलवी सुन्नी हैं जो अलाहज़रत रजि० को मानते हैं उनके द्वारा बताये गए तरीकों पे अम्ल करते हैं जो उनको एक नेक और बेहतर अलीम समझते हैं वो ईद मिलादुन नबी को मानते हैं.
बाकि बहोत से सुन्नी मुसलमान ईद मिलादुन नबी नहीं मानते साथ ही वो लोग इसे गलत भी समझते हैं इसलिए वक़्त वक़्त पर मुसलमानों में इस बात की लड़ाई होती रहती है एक तबका कहता है की ईद मिलादुन नबी बनाना सही है इसे मनाना चहिये तबकी एक तबका इसे गलत मानता है.
You can send in english form